Mi Pad 5: शाओमी जल्द लॉन्च कर सकती है तीन नए टैबलेट, मिलेगी सबसे बड़ी बैटरी
Mi Pad 5 में 11 इंच की 2K LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। टैब में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में शानदार पकड़ बनाने के बाद शाओमी अब टैबलेट मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि शाओमी एक साथ तीन नए टैब पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Mi Pad 5 सीरीज के तहत तीन टैब पेश किए जाएंगे जिनमें Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Plus और Mi Pad 5 Pro शामिल हैं। इन तीनों टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलेगा और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
MyDrivers ने Mi Pad 5 के फीचर्स को लीक किया है जिसके मुताबिक Mi Pad 5 में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की डिजाइन काफी हद तक Mi Mix फोल्डिंग स्क्रीन फोन की तरह होगी। टैब का इस्तेमाल कंप्यूटर और टैब दोनों तरीके से किया जा सकेगा। टैब में ड्रैग एंड ड्रॉप की सुविधा होगी। इसमें विंडोज का भी सपोर्ट मिलेगा।
कहा जा रहा है कि Mi Pad 5 में 11 इंच की 2K LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। टैब में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। टैब की लॉन्चिंग अगले महीने हो सकती है, हालांकि शाओमी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। टैब में 48 मेगापिक्सल का मेन केममरा दिया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक Mi Pad 5 Lite का कोडनेम Nabu है और इसका मॉडल नंबर K82 है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर के साथ 12400mAh की बैटरी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे। साथ ही NFC और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें चार स्पीकर भी मिलेंगे। इस टैब में 120HZ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।