नया स्मार्टफोन: Realme C20 की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

रियलमी की सी सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme C20 की आज यानी 13 अप्रैल को भारत में पहली सेल है। Realme C20 को पिछले सप्ताह भारत में Realme C21 और Realme C25 के साथ लॉन्च किया गया है। Realme C20 की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से आज दोपहर 12 बजे होगी। Realme C20 के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Realme C20 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 6,799 रुपे में खरीदा जा सकता है। Realme C21 का 3 जीबी रैम के सात 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 7,999 रुपये में और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 8,999 रुपये में मिलेगा।

Realme C20 की स्पेसिफिकेशन
Realme C20 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- Realme 8 के 6 जीबी रैम वेरियंट की दूसरी सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स
- वर्षों पहले बंद हो गईं ये टेलीकॉम कंपनियां, ट्राई की साइट पर अभी भी दे रहीं सेवा
- सालगिरह: एक साल पूरे होने पर घरेलू शॉर्ट वीडियो एप मित्रों ने पेश की तीन नई सेवाएं, जानें इनके बारे में
- VingaJoy ने 15 घंटे के बैकअप के साथ लॉन्च किया नया ईयरबड्स