Tecno Spark 6 Go भारत में हुआ लॉन्च, 54 घंटे टॉकटाइम का है दावा

टेक्नो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Go को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 6 Go एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के अलावा बड़ी डिस्प्ले और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। टेक्नो का दावा है कि Tecno Spark 6 Go की बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 40 दिनों का है, जबकि एक बार की चार्जिंग के बाद लगातार 54 घंटे तक इस फोन पर बात किया जा सकता है।
Tecno Spark 6 Go की कीमत
भारतीय बाजार में Tecno Spark 6 Go को एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 8,699 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन एक्वा ब्लू, आईस जैडिएट और मिस्ट्री व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 100 दिनों की वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिल रही है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी, जबकि ऑफलाइन स्टोर पर इसे 7 जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: TECNO POVA Review: टेक्नो पोवा सीरीज के पहले फोन में कितना है दम?
Tecno Spark 6 Go की स्पेसिफिकेशन
Tecno Spark 6 Go में HiOS 6.2 है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस TFT डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।
Tecno Spark 6 Go का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा एआई लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ AI HDR, AI ब्यूटी, बोकेह, ऑटो सीन डिटेक्शन जैसे कई फीचर्स हैं।
Tecno Spark 6 Go की बैटरी
टेक्नो के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इसमें 5000mAh की बैटरी है और फोन का वजन 193 ग्राम है।