Tecno Spark 5 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
Tecno Spark 5 स्मार्टफोन हुआ लॉन्चकीमत है 7,999 रुपयेस्मार्टफोन में मिली 5,000mAh की बैटरी

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपने शानदार डिवाइस स्पार्क 5 (Tecno Spark 5) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, 6.6 इंच का डॉट-इन डिस्प्ले और चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। वहीं, कंपनी का कहना है कि हम 35,000 रिटेलर्स के जरिए अपने नए स्मार्टफोन की डोर स्टेप डिलीवरी करेंगे। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही होगी।
इसे भी पढ़ें: Apple ने जारी किया iOS 13.5 का अपडेट, मास्क के साथ भी तेजी से अनलॉक होगा फोन
Tecno Spark 5 स्मार्टफोन की कीमत
टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को Ice Jadeite और Spark Orange कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की सेल आज (22 मई 2020) से ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 12 महीने के साथ 1 महीने की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।
Tecno Spark 5 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन
टेक्नो स्पार्क 5 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी डॉट-इन डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ क्वाड-कोर MediaTek Helio A22 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Tecno Spark 5 स्मार्टफोन का कैमरा
यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का बोके मोड, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एआई शूटर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसके फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: सैमसंग इंडिया ने फेसबुक से की साझेदारी, ऑफलाइन रिटेलर्स को मिलेगी डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग
Tecno Spark 5 स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी और बैटरी
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।
- सैमसंग इंडिया ने फेसबुक से की साझेदारी, ऑफलाइन रिटेलर्स को मिलेगी डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग
- स्मार्टफोन की कमजोर बैटरी से परेशान हैं तो पावर बैंक आपके लिए हैं बेस्ट, फास्ट चार्जिंग से हैं लैस
- Huami Amazfit Bip S स्मार्टवॉच तीन जून को भारत में होगी लॉन्च
- Soundcore ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन Rise