Tecno ने लॉन्च किया सबसे सस्त TWS, कीमत सिर्फ 799 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Jul 2020 02:30 PM IST
Tecno Minipod M1 tws launched in India at Rs 799
Tecno Minipod M1 tws - फोटो : amarujala

    Tecno ने भारत में अबतक का सबसे सस्ता ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है। टेक्नो ने इसे Minipod M1 वायरलेस ईयरफोन नाम दिया है। इसकी कीमत 799 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से प्राइम डे सेल में होगी। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 18 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है।

    Minipod M1 की स्पेसिफिकेशन

    Minipod M1 के प्रत्येक ईयरबड्स में 50mAh की बैटरी है जो कि लगातार 6 घंटे का म्यूजिक प्ले-बैक दे सकती है। वहीं चार्जिंग केस में 110mAh की बैटरी है जिसे लेकर 18 घंटे तक के बैकअप का दावा किया गया है।

    बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें एनवायरमेंट न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है जो बाहरी आवाज को बंद करके क्लियर ऑडियो देने में सक्षम है।

    बड्स में स्मार्ट टच कंट्रोल भी दिया गया है जो कि कॉल रिसीव करने और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने में मदद करता है। इसमें कॉलिंग के लिए माइक भी दिया गया है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 का प्रोटेक्शन मिला है। TECNO Minipod M1 व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इस पर सिलिकॉन की कोटिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें