Whatsapp का नया फीचर जल्द होगा लॉन्च, अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jul 2020 11:35 AM IST
सार
  • व्हाट्सएप जल्द लॉन्च करेगा Expiring messages फीचर
  • यूजर्स मैसेज डिलीट करने के लिए समय निर्धारित कर सकेंगे
  • इसके अलावा मल्टी डिवाइस फीचर को लॉन्च करने की चल रही है तैयारी
whatsapp soon launch Expiring messages feature for users know how it work
Whatsapp - फोटो : iStock

    विस्तार

    मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स की सुविधा के लिए जल्द नया फीचर लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मैसेज है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए समय निर्धारित कर सकेंगे और तय समय के बाद भेजा गया मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। इस फीचर की जानकारी वेब बीटा इंफो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।

    वेब बीटा इंफो के मुताबिक, व्हाट्सएप के इस फीचर का नाम Expiring messages है। इस फीचर को व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.20.197.4 पर स्पॉट किया गया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए सात दिनों के बाद भी भेजे गए मैसेज को ऑटो-डिलीट कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इस फीचर को डिलीट मैसेज के नाम से एंड्रॉयड बीटा प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया था।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप के यूजर्स को नए फीचर में एक घंटे, एक दिन, एक सप्ताह, एक महीने और एक वर्ष के बाद भी चैट ऑटो-डिलीट करने की सुविधा मिलेगी। वहीं, व्हाट्सएप का कहना है कि इस फीचर से यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

    यूजर्स इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए समय निर्धारित कर सकेंगे और तय समय के बाद भेजा गया मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। वहीं, इस फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज के नाम से भी बीटा वर्जन पर देखा गया था।

    और पढ़ें...