Samsung Galaxy M31s भारत में हुआ लॉन्च, 6000mAh की बैटरी से है लैस
Samsung Galaxy M31s में मिलेगी 8 जीबी तक रैम6000एमएएच की बैटरी है लैस है फोनरिवर्स चार्जिंग का भी मिलेगा सपोर्ट

विस्तार
सैमसंग ने भारत में अपना एक और मिडरेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s लॉन्च कर दिया है। यह फोन कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग के इस फोन को उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो 20,000 रुपये की रेंज में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं।
सैमसंग की एम सीरीज के इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग का एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्टज है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड, 4के रिकॉर्डिंग और सिंगल शॉट जैसे कई सारे फीचर्स मिलेंगे।