ये हैं बेस्ट नॉन-चाइनीज ब्लूटूथ स्पीकर, कीमत 2,000 रुपये से कम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Jul 2020 02:12 PM IST
best non Chinese wireless speakers in India under Rs 2000
bluetooth speakers - फोटो : amar ujala

    भारत-चीन सीमा विवाद के बाद ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था। अब लोग चीनी स्मार्टफोन से लेकर चीनी ब्लूटूथ स्पीकर तक का बहिष्कार कर रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी चीनी ब्लूटूथ स्पीकर नहीं खरीदना चाहते हैं और अपने लिए नॉन-चाइनीज स्पीकर की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं। आइए इन नॉन-चाइनीज ब्लूटूथ स्पीकर पर डालते हैं एक नजर...

    Ubon SP-39 Funky Beats
    Ubon SP-39 Funky Beats - फोटो : flipkart

    Ubon SP-39 Funky Beats

    यूबॉन भारत की दिग्गज टेक कंपनियों में से एक है। यूबॉन का एसपी-39 फंकी बीट्स शानदार ब्लूटूथ स्पीकर है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में 10 वॉट का स्पीकर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर में 1,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो छह घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। वहीं, इस स्पीकर की कीमत 649 रुपये है।

    boAt Stone 170
    boAt Stone 170 - फोटो : AMAZON

    boAt Stone 170

    अगर आप लिए शानदार नॉन-चाइनीज ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप बोट के स्टोन 170 ब्लूटूथ स्पीकर को चुन सकते हैं। इस वायरलेस स्पीकर की कीमत 1,199 रुपये है। इस स्पीकर में आपको 1800 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो पांच घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। इसके अलावा इस स्पीकर में ब्लूटूथ 4.2, एसडी कार्ड स्लॉट और दमदार साउंड का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें