Tecno Camon 16 First impression: ऑटो आई फोकस कैमरे वाला स्मार्टफोन सबसे सस्ता फोन
Tecno Camon 16 फोन की कीमत 10,999 रुपये हैएक ही वेरियंट में मिलेगा फोनफोन के साथ ऑटो आईफोकस भी मिलेगा

विस्तार
टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपने एक नए स्मार्टफोन Tecno Camon 16 को पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया है। टेक्नो के इस फोन के साथ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। Tecno Camon 16 में ऑटो आईफोकस फीचर दिया गया है जो कि वीडियो क्रिएटर्स के लिए तोहफा है। Tecno Camon 16 फोन की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट यानी 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, चार्जिंग केबल बैक कवर और सिम कार्ड इजेक्टर मिलेगा। आइए देखते हैं पहली नजर में कैसा है यह फोन...

Tecno Camon 16 First impression: डिजाइन और डिस्प्ले
Tecno Camon 16 की डिजाइन बाजार में मौजूद अधिकतर स्मार्टफोन से अलग है। कैमरा सेटअप के लिए बैक पैनल पर कुछ ज्यादा ही एरिया को कवर किया गया है। कैमरा सेटअप चौकोर है जिसमें चार लेंस और एक फ्लैश लाइट है। कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है। Tecno Camon 16, सैमसंग गैलेक्सी एम51 की तरह थोड़ा मोटा फोन है। फोन की चौड़ाई भी ठीक-ठाक है, क्योंकि इसमें 6.8 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले है और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है। फिनिशिंग किसी प्रीमियम स्मार्टफोन जैसी है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आएंगे, हालांकि फोन हाथ से बहुत फिसलता है।

वैसे आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर भी दिया है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। लेफ्ट कॉर्नर पर पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में हैं और लेफ्ट में सिम कार्ड ट्रे को जगह मिली है। नीचे की सिंगल स्पीकर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन में राइट साइड में एज स्क्रीन भी है जिसे आप स्वाइप करके देख सकते हैं। इसमें आप उन एप्स को रख सकते हैं जिनका इस्तेमाल अधिक होता है। यह फोन क्लाउड व्हाइट और पूरिस्ट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा, यदि आपको छोटी साइज का फोन नहीं चाहिए तो डिजाइन के मामले में फोन अच्छा है। फोन में एक व्हाट्सएप मोड दिया गया है जिसे ऑन करने के बाद इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ व्हाट्सएप ही करेगा। अन्य एप बैकग्राउंड में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
- Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन
- itel IBS-10 Review: क्या खरीदने लायक है आईटेल का 1,299 रुपये वाला यह स्पीकर
- Samsung UV Sterilizer Review: क्या खरीदने लायक है 10 मिनट में कोरोना जैसे वायरस खत्म करने वाली यह डिवाइस?
- Vivo TWS Neo Review: क्या खरीदने लायक है वीवो का पहला ईयरबड्स?