Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Oct 2020 12:58 PM IST
सार

Samsung Galaxy S20 FE में मिलेगा 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर256 जीबी की स्टोरेज से लैस है फोनशुरुआती कीमत 49,999 रुपये

Samsung Galaxy S20 FE Review Price in India and specifications
Samsung Galaxy S20 FE Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Samsung ने लाइट के बाद फैन एडिशन की शुरुआत करते हुए Galaxy S20 FE को बाजार में पेश किया है। Galaxy S20 FE को ग्लोबल मार्केट में 5जी के साथ जबकि भारत में 4जी के साथ लॉन्च किया गया है। Galaxy S20 FE की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 53,999 रुपये है। गैलेक्सी एस20 एफई एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है। फोन का बैक पैनल मैट फिनिश ग्लास्टिक के साथ आता है जिसका फायदा यह है कि बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आता हैं और फोन हाथ से फिसलता नहीं है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह फोन...

    Samsung Galaxy S20 FE Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    Samsung Galaxy S20 FE Review
    Samsung Galaxy S20 FE Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग ने इस फोन को शानदार कलर में पेश किया है। गैलेक्सी एस20 एफई को क्लाउड नेवी, क्लाउड व्हाइट, क्लाउड लावेंडर, क्लाउड मिंट और क्लाउड रेड कलर में खरीदा जा सकता है। रिव्यू के लिए हमने क्लाउड मिंट वेरियंट का इस्तेमाल किया। गैलेक्सी एस20 एफई सैमसंग का पहला फोन है जिसके बैक पैनल पर मैट फिनिश ग्लास्टिक दी गई है। कुछ हद तक यह सिलिकॉन कोटिंग जैसा है। इस फिनिशिंग का फायदा यह है कि बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आते हैं और फोन हाथ से फिसलता नहीं है।

    Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन

    सभी तरह के बटन को राइट में जगह मिली है। बैक पैनल पर तीन लेंश के साथ कैमरा दिया गया है। कैमरे के सेटअप का आकार आयताकार है और उभार के साथ आता है। ऐसे में बिना मजबूत बैक कवर फोन को इस्तेमाल करने पर कैमरा लेंस टूटने या उस पर स्क्रैच आने का डर रहता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की ही है, लेकिन मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।

    Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन

    सिम कार्ट ट्रे को फोन के टॉप पर जगह मिली है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर, माइक्रोफोन और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस फोन का वजन 190 ग्राम है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ शार्पनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट शानदार है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120 गीगाहर्ट्ज है। कड़ी धूप या अंधेरे में डिस्प्ले को लेकर कोई समस्या नहीं है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिहाज से डिस्प्ले अच्छी है। तो कुल मिलाकर हम यही कहेंगे कि डिजाइन के मामले में सैमसंग गैलेक्सी अपनी रेंज में एक बढ़िया फोन है।

    Samsung Galaxy S20 FE Review: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    Samsung Galaxy S20 FE Review
    Samsung Galaxy S20 FE Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सैमसंग के इस फोन में Exynos 990 प्रोसेसर है जिसका इस्तेमाल सैमसंग ने इससे पहले गैलेक्सी नोट 20, गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा और गैलेक्सी एस20 प्लस में इस्तेमाल किया है, जबकि ग्लोबल वेरियंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Exynos 990 को 7 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह प्रोसेसर 5जी को भी सपोर्ट करता है, हालांकि फोन के भारतीय वेरियंट में 5जी मॉडम को डिसेबल करके लॉन्च किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G77 जीपीयू मिलेगा। सैमसंग के इस प्रोसेसर की तुलना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से होती है।

    Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन

    सैमसंग के इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128/256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर फीचर भी दिया गया है। इस फोन में सैमसंग डेक्स का भी सपोर्ट है। साथ ही आप फोन को विंडोज लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। मल्टीटास्किंग और एप स्विचिंग के दौरान किसी तरह की कोई समस्या है। हमने प्राइमरी फोन के तौर पर सैमसंग के इस फोन को 15 दिनों तक इस्तेमाल किया है। वैसे तो Exynos 990 एक जाना-पहचाना और इस्तेमाल किया हुआ प्रोसेसर है, लेकिन गैलेक्सी एस20 एफई हल्के गेम और वीडियो स्ट्रीमिंग पर भी गर्म हो जाता है। 10-15 मिनट वीडियो देखने पर फोन गर्म हो जाता है। फोन का टेंपरेचर आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

    Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन

    फोन में अटकने या हैंग होने जैसी कोई दिक्कत नहीं है। डेली इस्तेमाल में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। फोन के साथ बैटरी और स्टोरेज ऑप्टिमाइजेशन मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Knox सिक्योरिटी, सिक्योर फोल्डर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट पहले के मुकाबले तो फास्ट है लेकिन बाजार में अन्य फोन की तरह फास्ट नहीं है। यही हाल फेस अनलॉक की भी है। फोन के साथ एक एज पैनल भी मिलता है जिसमें आप अधिक इस्तेमाल होने वाले एप को रख सकते हैं। फोन में अलवेज ऑन डिस्प्ले, फोकस मोड, डॉल्बी एटमॉस, स्क्रीन रिकॉर्डर और डार्क मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन की ऑडियो क्वालिटी अच्छी है।

    Samsung Galaxy S20 FE Review: 50,000 रुपये की रेंज में कितना खरा उतरता है यह फोन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें