itel IBS-10 Review: क्या खरीदने लायक है आईटेल का 1,299 रुपये वाला यह स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Oct 2020 04:58 PM IST
itel IBS 10 Bluetooth Speakers review in Hindi price in India and specifications
itel IBS-10 Bluetooth Speakers review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    मोबाइल निर्माता कंपनी itel ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल एसेसरीज बाजार में एंट्री की है और कंपनी ने अपना पहला ब्लूटूथ स्पीकर IBS-10 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस स्पीकर की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम स्टोर्स से शुरू हो गई है। इस स्पीकर की खासियतों की बात करें तो कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ वाले वायरलेस स्पीकर की तलाश है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है itel IBS-10 स्पीकर....

    itel IBS-10 Bluetooth Speakers
    itel IBS-10 Bluetooth Speakers - फोटो : amarujala

    itel IBS-10 की स्पेसिफिकेशन

    itel IBS-10 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 10W का स्टेरियो स्पीकर है जिसके साथ जुगलबंडी के लिए 1500mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर छह घंटे के ब्लेबैक का दावा किया गया है। स्पीकर में प्ले-पॉज के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा रिसेट पेयरिंग के लिए भी इसी बटन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्पीकर में शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साथ ही ऑडियो कनेक्शन के लिए Aux केबल का भी सपोर्ट है। स्पीकर में एक मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह स्पीकर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। स्पीकर के साथ फ्री में aux केबल मिलेगा। इस स्पीकर में एफएम रेडियो भी है।

    itel IBS-10 Bluetooth Speakers review
    itel IBS-10 Bluetooth Speakers review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    itel IBS-10 की डिजाइन

    वैसे तो यह कंपनी का पहला वायरलेस स्पीकर है लेकिन आईटेल ने बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे पेश किया है। itel IBS-10 स्पीकर की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन चारों तरफ से सिलिकॉन रबड़ की कोटिंग दी गई है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है। लुक भी अच्छा लगता है। स्पीकर के ऊपर चार बटन हैं जिनमें पावर, वॉल्यूम डाउन, वॉल्यूम अप और प्ले/पॉज शामिल हैं। स्पीकर के सेंटर में आगे की ओर एक एलईडी लाइट है जो कनेक्शन की स्टेबलिटी के बारे में बताती है।

    और पढ़ें...