चार माइक्रोफोन के साथ Soundcore Liberty Air 2 भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Oct 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Soundcore Liberty Air 2 TWS with Diamond inspired drivers now available in India priced for Rs 7999
Soundcore Liberty Air 2 - फोटो : AMAR UJALA

    साउंडकोर बाय एंकर ने भारतीय बाजार में अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का विस्तार करते हुए नया ईयरबड्स Soundcore Liberty Air 2 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस ईयरबड्स में आपको शानदार ऑडियो क्वालिटी के साथ बेहतर कॉलिंग मिलेगी। इसकी बैटरी को लेकर 28 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक का दावा है। Soundcore Liberty Air 2 न्वाइज कैंसिलेशन फीचर से लैस है।

    Soundcore Liberty Air 2 को लेकर कंपनी का कहना है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में आपको दो घंटे तक का बैकअप मिलेगा। साउंडकोर के इस ईयरबड्स की कीमत 7,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा तमाम रिटेल स्टोर्स से होगी। इस ईयरबड्स के साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है। यह ईयरबड्स क्लासी व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Soundcore Liberty Air 2 की स्पेसिफिकेशन

    Soundcore Liberty Air 2 में डायमंड कोटेड ड्राइवर मिलेंगे जिनके साथ चार माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलेगा। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन के लिए cVc 8.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें इक्वलाइजर भी है जिसका आनंद आप साउंडकोर के एप के जरिए ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 28 दिनों के बैकअप का दावा है। कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट के लिए दोनों ईयरबड्स में टच कंट्रोल भी दिया गया है। इसमें मोनो और स्टीरियो दोनों मोड्स मिलेंगे। इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.0 है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस ईयरबड्स में IPX5 की रेटिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें