Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Oct 2020 03:03 PM IST
सार

Vivo V20 में मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ऑटो आईफोकस फीचर से लैस है फोन

24,990 रुपये है शुरुआती कीमत

20 अक्तूबर से होगी बिक्री

विज्ञापन
vivo v20 price india Vivo V20 First Impressions price in India and specifications
Vivo V20 First Impressions - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V20 लॉन्च कर दिया है। वीवो के Vivo V20 की चर्चा इसके कैमरे और डिजाइन को लेकर है। दावा है कि Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला अब तक का सबसे पतला फोन है। इसके अलावा इस फोन की डिजाइन हर बार नए एंगल से देखने पर एक नए कलर में नजर आता है। Vivo V20 की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल व्यू कैमरा दिया गया है यानी आप एक ही समय में रियर और फ्रंट दोनों कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। Vivo V20 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये है। आइए जानते हैं पहली नजर में कैसा है यह फोन?

    Vivo V20 की डिजाइन और डिस्प्ले

    वीवो के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। फोन में 4000एमएच की बड़ी बैटरी भी है लेकिन फोन भारी नहीं लगता है। वीवो वी20 की डिजाइन बाजार में मौजूद तमाम फोन से काफी अलग है। कैमरे की डिजाइन एकदम अलहदा है। स्क्वॉयर डिजाइन में कैमरा सेटअप है जिसमें लेंस को ट्राएंगल डिजाइन में फिट किया गया है। फोन में पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड में ही दिए हैं। सिम कार्ड स्लॉट लेफ्ट में है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर, टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    विज्ञापन
    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    यह फोन महज 7.38एमएम पतला है और इसका वजन 171 ग्राम है। Vivo V19 में जहां पंचहोल डिस्प्ले थी, वहीं इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। यह फोन मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है जिस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है यानी फोन के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नजर नहीं आएंगे। बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद फोन हैंडी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V20 का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    Vivo V20
    Vivo V20 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo V20 को एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 के साथ लॉन्च किया गया है। पिक्सल के बाद यह पहला फोन है जिसके साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिल रहा है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है जिसे 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वीवो के इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में इन-बिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डिंग, स्क्रीन कास्ट, स्मार्ट मिररिंग, वीवो शेयर, अल्ट्रा गेमिंग मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के साथ इस बार आपको कई सारे प्री-इंस्टॉल एप नहीं मिलेंगे। फोन के साथ ब्राइटनेस एडजस्टमेंट भी मिलता है जो कि आपके आसपास मौजूद रौशनी के हिसाब से काम करता है। उदाहरण के दौरान यदि आप रात में सेल्फी क्लिक कर रहे हैं तो स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप बढ़ जाएगी जिससे आपको सेल्फी के लिए रौशनी मिल जाएगी।

    Vivo V20 का कैमरा

    Vivo V20
    Vivo V20 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    वीवो वी20 में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ सुपर वाइड एंगल, बोकेह और सुपर मैक्रो का सपोर्ट है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा है।

    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    सेल्फी के लिए आपको 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Vivo V20 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। कैमरे के साथ सुपर वाइड एंगल भी मिलता है।

    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    कैमरे की एक खास बात जो हमें पसंद आई वह यह है कि लेंस बदलने पर सेटिंग नहीं बदलती है। जैसे कि यदि आपने सेल्फी के लिए हाई रिजॉल्यूशन (44 मेगापिक्सल) सेलेक्ट किया है और इसी दौरान रियर कैमरा ऑन करने पर भी सेटिंग हाई रिजॉल्यूशन (64 मेगापिक्सल) रहती है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में ऑटो आईफोकस और डुअल मोड भी दिया गया है। डुअल मोड की मदद से आप रियर और फ्रंट कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    पहली नजर में कैमरे की परफॉर्मेंस अच्छी है। पोट्रेट मोड कमाल का है। इसके अलावा सेल्फी और रियर कैमरे के साथ दिया ऑटो आईफोकस वीडियो क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें फोकस और डी-फोकस को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    सब्जेक्ट की आंखों के हिसाब से कैमरा खुद फोकस होगा। खास बात यह है कि ऑटो फोकस को आप ऑटो, लेफ्ट आई और राइट आई पर सेट कर सकते हैं। रियर कैमरे के साथ 10एक्स डिजिटल जूम मिलता है।

    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    Vivo V20 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Vivo V20 में 4000एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस चार्जर के जरिए फोन की बैटरी 30 मिनट में 64 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। गेम लवर्स के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी मिलेगा। यह फोन मिडनाइट जैज, सनसेट मेलोडी और मूनलाइट सोनाटा कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की बनी है जिस पर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग है यानी फोन के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नजर नहीं आएंगे।

    Vivo V20 First Impressions: कैसा है 44MP सेल्फी कैमरे वाला यह फोन?

    फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट है यानी आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, गैलेलियो, बाइडू, नाविक (भारतीय नेविगेशन) और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन के साथ बॉक्स 33वॉट का एडाप्टर, टाइप-सी पोर्ट, ईयरफोन और एक बैक कवर मिलता है। Vivo V20 के फुल रिव्यू के साथ हम जल्द ही आपसे मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें