Apple Event Today: ऐसे देखें नए iPhone की लॉन्चिंग, जानें संभावित फीचर्स

iPhone 12 Launch date: Apple के आईफोन लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन आज यानी 13 अक्तूबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में नए आईफोन यानी आईफोन 12 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है। एपल ने अपने इस इवेंट को Hi, Speed नाम दिया है। इवेंट का लोगो गोलाकार बनाया गया है। Hi Speed से 5जी आईफोन की उम्मीद की जा रही है। एपल के हाई स्पीड इवेंट का आयोजन आज 10.30 बजे से होगा। इवेंट को आप आज रात 10.30 बजे से एपल इवेंट की साइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे।
एपल के इस इवेंट को लेकर तमाम खबरें आ रही हैं। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 13 अक्तूबर को iPhone 12 सीरीज लॉन्च होगी जिसके तहत iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगा, जबकि iPhone 12 को 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एक अन्य लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 12 मॉडल पहले के मुकाबले महंगा होगा। कहा जा रहा है कि आईफोन 12 मॉडल की कीमत $699 से $749 के बीच यानी 51,300 से 55,000 के बीच होगी। 5जी सपोर्ट के कारण आईफोन 12 की कीमतें अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि केवल iPhone 12 Pro Max में ही 5जी का सपोर्ट मिलेगा।
एपल के नए आईफोन को लेकर यह भी खबर है कि आईफोन 12 सीरीज के साथ चार्जिंग केबल नहीं मिलेगा। बता दें कि हाल ही एपल ने एपल वॉच सीरीज 6 और नए आईपैड को बिना चार्जर बाजार में उतारा है।