Soundcore ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन Rise

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 May 2020 05:15 PM IST
सार

Soundcore राइज की बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावाफ्लिपकार्ट से हो रही है सेल12, नहीं 18 महीने की मिलेगी वारंटी

विज्ञापन
Soundcore announces its Wireless Bluetooth Headphone Rise with long battery life at Rs 1999
Soundcore Rise - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    एंकर के स्वामित्व वाली कंपनी साउंडकोर (Soundcore) ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ ईयरफोन Rise पेश किया है। साउंडकोर राइज की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। इसके साथ 18 महीनेकी वारंटी मिल रही है और यह ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

    कंपनी ने अपने इस वायरसे ईयरफोन की बैटरी को लेकर 10 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक और 12 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है। इस ईयरफोन में फास्ट चार्जिंग दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 4.1 वर्जन के साथ, 8एमएम के ड्राइवर्स दिया गया है।

    विज्ञापन

    कंपनी का दावा है कि डिवाइस से 33 फीट की दूरी तक नेकबैंड उसकी आवाज को पकड़ लेता है। साउंडकोर राइज को हाइड्रोफोबिक IPX5 तकनीक और नैनोकोटिंग से बनाया गया है, जिससे किसी भी माहौल में हेडफोन बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Moto G8 Power Lite भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये

    इस पर पसीने और धूल मिट्टी का कोई प्रभाव नहीं होता, जिससे यह वर्कआउट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल आदर्श है। इस हेडफोन का इन-लाइन रिमोट और माइक्रोफोन यूजर्स को डिवाइस को हाथ लगाए बिना म्यूजिक को मैनेज करने की अनुमति देता है। इससे आप गाने बदल सकते हैं, आवाज को कम या ज्यादा कर सकते हैं और हैंड्स फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

    यह ईयरफोन मैग्नेटिक ईयरबड्स के साथ आते हैं, जिससे तारें आपस में बिल्कुल नहीं उलझती क्योंकि ईयरबड्स के मैग्नेटिक पैनल जब इस्तेमाल में नहीं होते तो लॉक हो जाते हैं। आने वाले हफ्तों में कंपनी अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में कई नए प्रॉडक्ट्स शामिल करेगी। इसमें लाइफ Q10 हेडफोन्स और लाइफ नोट TWS शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें