Aarogya Setu App हवाई यात्रा के लिए हुआ अनिवार्य, ग्रीन स्टेटस वाले यात्रियों को ही मिलेगी एंट्री

विस्तार
कोविड-19 संक्रमण के कारण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में भारत सरकार ने ट्रेन चालू करने के बाद अब 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हवाई यात्रा के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में मास्क और दस्ताने पहनने होंगे। साथ ही यात्रियों की एयरपोर्ट परिसर में थर्मल स्कैनिंग भी होगी।
इसे भी पढ़ें: Apple और Google ने साथ मिलकर कोविड-19 ट्रेसिंग तकनीक को किया लॉन्च, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि सभी यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना चाहिए और एंट्री गेट पर सीआईएसएफ के अधिकारी और एयरपोर्ट के कर्मचारी इसकी जांच करेंगे। इसके साथ ही जिन यात्रियों के आरोग्य सेतु मोबाइल एप में ग्रीन स्टेटस नहीं है, वह हवाई अड्डे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हालांकि, 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप अनिवार्य नहीं है।
हवाई यात्रियों का गाइडलाइन का पालन करना होगा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोविड-19 को रोकने के लिए नई गाइडलाइन बनाई है, जिसके तहत हवाई यात्रियों को अपनी उड़ानों से 2 घंटा पहले हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। वहीं, दूसरी तरफ उन ही यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश मिलेगा, जिनकी उड़ान अगले चार घंटे में होगी। साथ ही यात्रियों को हवाई अड्डे पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा।
इसे भी पढ़ें: Facebook ने खास फीचर किया लॉन्च, अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल कर सकेंगे लॉक
जियोफोन यूजर्स को मिला आरोग्य सेतु मोबाइल एप
मिनिस्ट्री ऑफ टेक्नोलॉजी ने हाल ही में आरोग्य सेतु मोबाइल को 50 लाख Jio Phone यूजर्स के लिए जारी कर दिया था। वहीं, मंत्रालय का कहना था कि अब कोरोना संक्रमण को ट्रैक करना बहुत आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा को लॉन्च किया था।