Oppo Find X2 Neo स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 May 2020 03:48 PM IST
सार

Oppo Find X2 Neo स्मार्टफोन हुआ लॉन्चइस स्मार्टफोन की कीमत है EUR 699 (करीब 58,000 रुपये)चार कैमरे के साथ मिली 4,025 एमएएच की बैटरी

Oppo Find X2 Neo smartphone launched in Germany with 5g support know price and specifications
Oppo Find X2 Neo - फोटो : BharatsGuide

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो (Oppo) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार फाइंड एक्स2 नीओ (Oppo Find X2 Neo) स्मार्टफोन को जर्मनी में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी, चार कैमरे, एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को ओप्पो फाइंड एक्स2 नीओ में मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले फाइंड एक्स2, एक्स2 प्रो और एक्स2 लाइट स्मार्टफोन ग्लोबल बाजार में उतारा था।

    इसे भी पढ़ें: Facebook ने खास फीचर किया लॉन्च, अब यूजर्स अपनी प्रोफाइल कर सकेंगे लॉक

    Oppo Find X2 Neo की कीमत

    ओप्पो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन फाइंड एक्स2 नीओ की कीमत EUR 699 (करीब 58,000 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को स्टैरी ब्लू और मूनलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। लेकिन अभी तक इस स्मार्टफोन की बिक्री की जानकारी नहीं मिली है।

    Oppo Find X2 Neo की स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो फाइंड एक्स2 नीओ स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400x 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    Oppo Find X2 Neo का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का वाइंड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का बोके सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Oppo Find X2 Neo की बैटरी और कनेक्टिविटी

    ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 5जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 4,025 एमएएच बैटरी मिली है, जो VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें