5000mAh की बैटरी के साथ Moto G8 Power Lite भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये
5000mAh की बैटरी से लैस है Moto G8 Power Liteसिर्फ एक ही वेरियंट में मिलेगा फोनरियर पैनल पर मिलेंगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

विस्तार
मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट लॉन्च कर दिया है। Moto G8 Power Lite को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। मोटो जी8 पावर लाइट में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी35 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Huawei Y9s की बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लैस
Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन-
मोटोरोला के इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।Moto G8 Power Lite का कैमरा-इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।Moto G8 Power Lite की बैटरी-इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।Moto G8 Power Lite की कीमत-भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है और इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन की बिक्री 29 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। यह फोन आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।