Sound One X80 रिव्यू: क्या इस वायरलेस हेडफोन को खरीदना फायदे का सौदा है?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sound One X80 Review in Hindi: Is this the best Neckband Wireless Bluetooth Earphones with mic
Sound One X80 Review - फोटो : amar ujala

    भारत में वायरलेस हेडफोन का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए तमाम कंपनियां अपने नए-नए हेडफोन, ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में हॉन्गकॉन्ग की ऑडियो ब्रांड कंपनी साउंड वन ने पिछले महीने भारत में अपना एक नया वायरलेस स्पोर्ट्स नेकबैंड Sound One X80 लॉन्च किया था। साउंड वन एक्स80 फिलहाल अमेजन पर 1,890 रुपये में बिक रहा है, हालांकि इसे 2,290 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

    Sound One X80 रिव्यू: क्या इस वायरलेस हेडफोन को खरीदना फायदे का सौदा है?

    Sound One X80 की स्पेसिफिकेशन

    साउंड वन एक्स 80 में ब्लूटूथ का वर्जन 4.2 मिलेगा जिसे लेकर 33 फीट तक की दूरी की कनेक्टिविटी का दावा किया गया है। इसमें बिल्ट इन-माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन के लिए सीवीसी 6.0 दिया गया है। नेकबैंड के साथ मिलने वाले बड्स में मैग्नेट मिलता है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 2 घंटे में फुल चार्जिंग का दावा और 6-8 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी। इस हेडफोन को IPX5 रेटिंग भी मिली है। ऐसे में पानी की छीटों या पसीने से यह खराब नहीं होगा। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है। इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Sound One X80 की डिजाइन

    सबसे पहले Sound One X80 की डिजाइन की बात करें तो डिजाइन कुछ खास नहीं है। यह हेडफोन प्रीमियम लुक का अहसास नहीं देता है, हालांकि बिल्ड क्वालिटी अच्छी है लेकिन फिनिशिंग कमजोर है। नेकबैंड के राउंड ग्रिल में एक खाली जगह भी मिलती है जिसमें आप हेडफोन के बड्स वाले वायर तो फिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों बड्स के साथ चुंबक मिलता है। ऐसे में दोनों आपस चिपक जाते हैं जो कि एक बढ़िया फीचर है। कुल मिलाकर Sound One X80 की डिजाइन औसत है। इसमें एक लाइट इंडिकेटर भी मिलता है। इस हेडफोन में एक ही ओर मेमोरी कार्ड स्लॉट, पावर बटन, चार्जिंग पोर्ट, प्ले-पॉश बटन और वॉल्यूम बटन मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Sound One X80 रिव्यू: क्या इस वायरलेस हेडफोन को खरीदना फायदे का सौदा है?

    Sound One X80 की परफॉर्मेंस

    अब परफॉर्मेंस की बात करें एक ओर डिजाइन जहां आपको निराश करती है, वहीं इसकी परफॉर्मेंस आपको खुश कर देगी। Sound One X80 की ऑडियो क्वालिटी बढ़िया है और इसके साथ मिलने वाला बेस काबिल-ए-तारीफ है। इसकी कनेक्टिविटी भी बढ़िया है। फोन पर बात करने में मजा आता है और कॉलिंग के दौरान आवाज साफ-साफ आती है। खास बात यह इस हेडफोन का परफॉर्मेंस आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के साथ बढ़िया है, क्योंकि बाजार में कई वायरलेस हेडफोन ऐसे भी हैं जो आईफोन के साथ अच्छे हैं लेकिन एंड्रॉयड के साथ उनकी परफॉर्मेंस कमजोर हो जाती है, वहीं जो एंड्रॉयड के लिए अच्छे होते हैं, वे आईफोन के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। इस हेडफोन की आवाज बहुत ही अच्छी है लेकिन आप अधिक देर से इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते, क्योंकि आवाज में मिठास नहीं है। ऐसे में थोड़ी देर बाद इसकी आवाज कानों में चुभने लगती है। Sound One X80 के साथ फोन पर बात करने का हमारा अनुभव शानदार रहा। इस मामले में यह हेडफोन आपको निराश नहीं करेगा।

    Sound One X80 रिव्यू: क्या इस वायरलेस हेडफोन को खरीदना फायदे का सौदा है?

    मेमोरी कार्ड के साथ शानदार अनुभव

    इसमें मेमोरी कार्ड के लिए दिया गया स्लॉट ऊपर की ओर मिलता है। ऐसे में इस्तेमाल के दौरान बाहर नजर आता है जो कि कई लोगों को शायद पसंद ना आए। कंपनी को चार्जिंग पोर्ट की जगह मेमोरी कार्ड स्लॉट देना चाहिए। Sound One X80 की सबसे खास बात यह है कि इसमें मेमोरी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। ऐसे में आप मेमोरी कार्ड इस्तेमाल करके भी म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। मेमोरी कार्ड लगाते ही म्यूजिक प्ले हो जाती है। वहीं आप मेमोरी कार्ड के साथ-साथ ब्लूटूथ मोड का भी मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको पावर बटन को दबाना होगा। वॉल्यूम बटन को लेकर कोई शिकायत नहीं है। कनेक्टिविटी को लेकर इसमें कोई समस्या नहीं है।

    Sound One X80 रिव्यू: क्या इस वायरलेस हेडफोन को खरीदना फायदे का सौदा है?

    Sound One X80 की बैटरी है दमदार

    बैटरी के मामले में कंपनी का दावा सही है। इसकी बैटरी 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं बैकअप के मामले में यह आपको निराश नहीं करेगा। एक बार की चार्जिंग में आप 5 घंटे तक फुल वॉल्यूम में म्यूजिक सुन सकते हैं। वहीं यदि आप इस फोन का इस्तेमाल बात करने और म्यूजिक सुनने के लिए करते हैं तो पूरे दिन का आपको बैकअप मिल जाएगा। ऐसे में बैटरी को लेकर कंपनी का 6-8 घंटे तक के बैकअप का दावा सही है। कुल मिलाकर कहें तो यदि आपको प्रीमियम डिजाइन नहीं चाहिए तो यह हेडफोन आप खरीद सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें