YouTube पर लगा बच्चों के लिए बनाए गए COPPA के उल्लंघन का आरोप, हो सकती है कार्रवाई

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Jun 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
U.S. Senator and consumer advocacy groups urge FTC to take action on YouTube for violations of COPPA
child using tablet - फोटो : Pixabay

    अमेरिकी सीनेटर और उपभोक्ता गोपनीयता समूह ने फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) को पत्र भेजकर यूट्यूब के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि गूगल के स्वामित्व वाले YouTube ने बच्चों के लिए बनाए गए ऑनलाइन गोपनीयता संरक्षण अधिनियम (COPPA) का उल्लंघन किया है। COPPA को 1998 में पास किया गया था।

    मैसाचुसेट्स के एक डेमोक्रेट सेन एड मार्क ने कहा है कि FTC से कहा है कि बच्चों को प्रभावित करने वाली किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के लिए यूट्यूब को जिम्मेदार ठहराया जाए। बता दें कि 19 जून को सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक FTC पहले से ही बच्चों के ऑनलाइन गोपनीयता संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म की जांच कर रहा है।

    विज्ञापन

    एड मार्क ने कहा है कि यूट्यूब 13 साल से कम उम्र के यूजर्स की पहचान करने के लिए कड़े एल्गोरिदम बनाए। साथ ही यूट्यूब को 13 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के स्टोर किए गए डाटा को भी डिलीट करना होगा, भले ही उन यूजर्स की उम्र आज 13 साल से अधिक क्यों ना हो गई हो। उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी बच्चों से संबंधित किसी भी तरह के कंटेंट की जांच एक स्वतंत्र पैनल द्वारा की जानी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पत्र में यह भी कहा गया है कि गूगल को एक ऐसे उपभोक्ता शिक्षा अभियान की शुरुआत करनी चाहिए, ताकि माता-पिता यह समझ सकें कि उनके बच्चों को यूट्यूब पर क्या देखना चाहिए और क्या नहीं। हालांकि गूगल या यूट्यूब ने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें