सैमसंग जेड4 हुआ लॉन्च, कीमत होगी 6,000 रुपये से कम

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 13 May 2017 02:53 PM IST
samsung Z4 launched with 4.5 inch wvga display

    सैमसंग ने अपना नया टिजन स्मार्टफोन सैमसंग जेड4 पेश किया है। यह स्मार्टफोन टिजन 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी कुछ ही बाजार में लॉन्च करेगी।

    फोन सबसे पहले भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी इस फोन को भारत में मई में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग जेड4 स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

    जानें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत

    सैमसंग जेड4 हुआ लॉन्च, कीमत होगी 6,000 रुपये से कम

    इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका कैमरा है। सैमसंग जेड4 में कंपनी ने 5 मेगापिक्सल डुअल एलईडी फ्लैश वाला रियर कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के दोनों कैमरों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल के अनुसार डेवलव किया गया है।

    स्मार्टफोन में 4.5 इंच का डब्लूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5 डी ग्लास के साथ आता है। कंपनी ने टिजन सॉफ्टवेयर वाले जेड सीरीज के स्मार्टफोन में पहली बार इस ग्लास का प्रयोग किया है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर और 1जीबी रैम मौजूद है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    जेड4 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 2050 एमएएच की बैटरी लगाई है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी, जीपीएस जैसे फीचर भी मौजूद हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने जेड सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। सैमसंग जेड3 की मौजूदा कीमत 5,590 रुपये है। नए स्मार्टफोन जेड 4 कीमत भी 6,000 रुपये के आसपास होने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें