90 देशों में साइबर अटैक से खलबली, ये 5 तरीके अपनाकर बचाएं पर्सनल डाटा

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 May 2017 12:54 PM IST
Cyber attack in 90 countries and spreads globally hit by ransomware
Cyber Attack

    ब्रिटेन सहित करीब 90 देशों में साइबर अटैक हुआ है। इस साइबर अटैक में ब्रिटेन के हेल्‍थ सिस्‍टम और अमेरिकी अंतरराष्‍ट्रीय कूरियर सर्विस FedEx को निशाना बनाया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह साइबर अटैक कंप्‍यूटर वायरस 'रैंसमवेयर' के जरिए किया गया है। ये वायरस ई-मेल और सिक्योरिटी वार्निंग्स के जरिए कंप्यूटर में भेजे गए हैं। इन 5 तरीकों से आप इस साइबर अटैक में अपने पर्सनल डाटा को बाजार में पहुंचने से बचा सकते हैं।

    Cyber Attack
    Cyber Attack

    1. सभी पासवर्ड फटाफट चेंज करें

    चाहे किसी प्रकार की हैकिंग हो या साइबर अटैक हो। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने सभी प्रकार के पासवर्ड को चेंज कर दें। जैसे- कंप्यूटर का पासवर्ड, बैंकिंग पासवर्ड, फाइल/फोल्डर का पासवर्ड। साथ ही नया पासवर्ड बड़ा यानी ज्यादा कैरेक्टर वाला रखें। दुनिया के 50 परसेंट इंटरनेट यूजर्स कमजोर पासवर्ड रखते हैं।

    Cyber Attack
    Cyber Attack

    2. बिना HTTPS वाली वेबसाइट को ना खोलें

    आमतौर पर किसी अधिकतर वे वेबसाइट सिक्योर होती हैं जिनके यूआरएल की शुरुआत “https” से होती है। इसके साथ ही आपको सिक्योर का सिंबल भी दिखता है। इसलिए किसी भी वेबसाइट पर आप वीजिट कर रहे हैं तो https का जरूर ख्याल रखें

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें