उपलब्धि: दुनिया की नंबर-1 कंपनी बनी सैमसंग, दूसरे नंबर पर एपल, शाओमी को मिला तीसरा स्थान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Oct 2021 09:53 AM IST
सार

इसी साल जून में शाओम ने पहली बार बाजी मारकर दुनिया की नंबर स्मार्टफोन कंपनी बनी थी। रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया था कि अपने 11 साल के इतिहास में यह पहला मौका था जब शाओमी ने जून महीने में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचे।

विज्ञापन
Samsung Tops Global Smartphone Shipments in Q3 says Canalys Report
Samsung Galaxy F42 5G FOR DEMO - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में सैमसंग ने बाजी मार ली है जिसके बाद शाओमी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। सैमसंग अब दुनिया की नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी हो गई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर एपल और तीसरे नंबर पर शाओमी है। ये आंकड़े 2021 की तीसरी तिमाही के हैं जिसे रिसर्च फर्म कैनालिस ने जारी किए हैं।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट चिप की कमी के कारण हुई है। चिप निर्माता कंपनियों ने चिप की कीमतों में भी इजाफा किया है जिसकी वजह से आने वाले समय में स्मार्टफोन की भी कीमतें बढ़ेंगी।

    विज्ञापन

    तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी 23 फीसदी है जिसकी बदौलत वह नंबर-1 है। एपल के इस तिमाही में 3 फीसदी का फायदा हुआ है जिसके बाद एपल दूसरे नंबर पर है। एपल का मार्केट शेयर 15 फीसदी और शाओमी का 14 फीसदी है। 10 फीसदी के साथ वीवो चौथे नंबर पर और 10 फीसदी के साथ ओप्पो पांचवें नंबर पर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    उपलब्धि: दुनिया की नंबर-1 कंपनी बनी सैमसंग, दूसरे नंबर पर एपल, शाओमी को मिला तीसरा स्थान

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल की सफलता के पीछे 5जी सपोर्ट वाले आईफोन का हाथ है। आईफोन 12 और आईफोन 13 दोनों में 5जी नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है और इन दोनों मॉडल की बिक्री भी ग्लोबल स्तर पर अच्छी हुई है।

    इससे पहले इसी साल जून में शाओम ने पहली बार बाजी मारकर दुनिया की नंबर स्मार्टफोन कंपनी बनी थी। रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट में कहा गया था कि अपने 11 साल के इतिहास में यह पहला मौका था जब शाओमी ने जून महीने में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचे।

    मई के मुकाबले जून 2021 में शाओमी की ग्रोथ 26 फीसदी अधिक हुई थी। इस ग्रोथ के साथ स्मार्टफोन मार्केट पर Xiaomi का कब्जा 17.1 फीसदी हो गया था, वहीं 15.7 फीसदी मार्केट शेयर के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर और एपल 14.3 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें