काम की बात: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का आसान तरीका क्या है? जान लें

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 17 Oct 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day how to update mobile number in aadhaar card know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग कई कामों में होता है। चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या घर-कार आदि खरीदना हो, ऐसे हर काम के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। और उससे भी जरूरी ये है कि आपका आधार अपडेट होना चाहिए। दरअसल, कई लोगों के आधार में बहुत सारी गलतियां होती हैं, जैसे नाम या उम्र में गलती आदि। इसके अलावा कई बार लोग आधार कार्ड बनवाते समय जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाते हैं, वो किसी कारणवश बदल जाता है तो उसे अपडेट नहीं करवाते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर तब जब आपका मोबाइल नंबर अपडेट न हो। इसलिए अगर आपका नंबर बदल गया है तो आधार में नया नंबर अपडेट जरूर करवा लें।आइए जानते हैं इसका तरीका क्या है?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल तो हर काम ऑनलाइन ही हो रहे हैं, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं घर बैठे ही ऑनलाइन आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलवा लें तो यह संभव नहीं है। आप खुद से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपका नजदीकी आधार केंद्र जाना ही होगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    हां, इतना जरूर हो सकता है कि आप घर बैठे मोबाइल के माध्यम से नजदीकी आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं और वहां जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। वहां आपको Update Your Aadhaar का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें