सैमसंग QLED TV लॉन्च, प्री-बुकिंग पर गैलेक्सी एस8 प्लस फ्री

सैमसंग ने देश में नया QLED टीवी लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस टीवी को एक साल पहले पेरिस में एक शो के दौरान लॉन्च किया था। कंपनी ने देश में टीवी के पांच मॉडल Q7, Q7F, Q8, Q8C, और Q9 लॉन्च किए हैं। इन टीवी की कीमत 3,14,900 रुपये से लेकर 24,99,900 रुपये तक है।
ये सभी मॉडल देश में उपलब्ध हैं, इन्हे आप किसी भी स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन टीवी सेट के लिए प्री बुकिंग ऑफर भी चलाया है। प्री बुकिंग पर ग्राहकों को टीवी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8 प्लस स्मार्टफोन का गोल्ड वेरिएंट फ्री मिलेगा। प्री बुकिंग ऑफर 2 मई से लेकर 21 मई तक चलेगा।
ये भी पढ़ें : 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे इन कंपनियों के स्मार्टफोन !
सैमसंग टीवी के Q7, Q8, Q8C, और Q9 मॉडल 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के साइज में मौजूद हैं। जबकि Q7F 55 इंच और 65 इंच के पैनल साइज में उपलब्ध है। सैमसंग का QLED टीवी क्वॉन्टम डॉट टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस टीवी में आपको कई स्मार्ट फीचर मिलते हैं। टीवी वाइस कंट्रोल सपोर्ट, सैमसंग स्मार्ट व्यू ऐप, सैमसंग टीवी प्लस सर्विस और शाजम म्यूजिक सर्विस की सुविधा उपलब्ध है।