बच्चों के लिए सैमसंग ने लॉन्च किया 'मार्शमैलो' ऐप, जानें खासियत

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 02 May 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
samsung launched marshmallow parent control app for android smartphone

    सैमसंग ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए नया पैरेंट कंट्रोल ऐप लॉन्च किया है, इस ऐप का नाम मार्शमैलो है। हालांकि इस ऐप का नाम मार्शमैलो है, लेकिन इसका गूगल एंड्रॉयड मार्शमैलो से कोई संबंध नहीं है। ये ऐप बच्चों को स्मार्टफोन की अच्छी आदतें सीखाने के लिए लॉन्च किया गया है।

    दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग का कहना है कि इस ऐप के जरिेए यूजर अपने स्मार्टफोन को सेल्फ कंट्रोल कर सकते हैं। ऐप स्मार्टफोन के इस्तेमाल के हिसाब से बच्चों को रिवॉर्ड देता है। अन्य ऐप की बजाय ये ऐप बच्चों को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का समय तय करने की इजाजत देता है। इस ऐप में बच्चा रोजाना कितनी देर स्मार्टफोन का प्रयोग करेगा ये तय कर सकता है।

    विज्ञापन

    इस ऐप से बच्चा और माता पिता दोनों ही अटैच रहेंगे। ऐप दोनों को ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की रिपोर्ट भेजता है। ऐप बच्चों को सोने के समय आदि नोटिफिकेशन भी भेजता है। इस ऐप को आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप बच्चों के परफॉर्मेंस के आधार पर उन्हें प्वाइंट देता है जिससे बच्चे अपनी पसंद के गिफ्ट खरीद सकते हैं। ये गिफ्ट बच्चे अमेजॉन से गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल कर के खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें