Samsung Galaxy S20 की पहली सेल हुई शुरू, मिलेंगे डबल डाटा बेनेफिट जैसे ऑफर्स
Samsung Galaxy S20 की पहली सेल शुरूग्राहकों को Samsung Galaxy S20 की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगेSamsung Galaxy S20 अल्ट्रा की सेल 24 मार्च से होगी शुरू

विस्तार
सैमसंग (Samsung) के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस20 (Samsung Galaxy S20) की आज पहली सेल है। ग्राहकों को इस सेल में एस20 स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर जबरदस्त ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे इसके अलावा इस फ्लैगशिप फोन को नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस20 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई थी।
कंपनी ने इस फोन के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये रखी है। इसके अलावा ग्राहकों इस फोन की खरीदारी पर ऑफर्स मिलेंगे। वहीं, इस फोन की अब डिलिवरी भी शुरू हो गई है। दूसरी तरफ गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की सेल 24 मार्च से शुरू हो जाएगी।
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी एस20 की खरीदारी करने पर 5 हजार रुपये तक का अडिशनल डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा देगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन पर ऐक्सिडेंटल डैमेज और लिक्विड डैमेज प्रटेक्शन कवर मिलेगा। वहीं, जियो की तरफ से ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 700 जीबी डाटा और 4,999 रुपये का एनुअल प्लान का फायदा दिया जाएगा।