रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Vivo S6 5जी कनेक्टिविटी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Vivo S6 मार्च के अंत तक हो सकता है लॉन्चइस फोन में यूजर्स को मिलेगी दमदार बैटरीपिछले साल नंवबर में वीवो एस5 को उतारा गया था

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) एस सीरीज के लेटेस्ट एस6 (Vivo S6) के 5जी वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन की लॉन्चिंग की जानकारी एक रिपोर्ट से मिली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो इस फोन को मार्च के अंत तक बाजार में उतारेगी। इसके अलावा इस फोन में कई लेटेस्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले वीवो एस5 को ग्लोबल बाजार में उतारा था।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी वीवो एस6 की कीमत मिड प्रीमियम रेंज में रखेगी। दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिए हैं। वहीं, इस फोन की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में वीवो एस5 से मिलते-जुलते फीचर्स देगी। इसके अलावा इस फोन में बेहतर पर परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर और रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हालांकि, कैमरा और बैटरी की जानकारी अब तक नहीं मिली है।