Vivo S1 Pro स्मार्टफोन हुआ सस्ता, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट

वीवो ने अपने सबसे खास स्मार्टफोन एस 1 प्रो (Vivo S1 Pro) की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। अब इस फोन को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को नए साल की शुरुआत में पेश किया था। दूसरी तरफ फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को वीवो एस 1 प्रो में डायमंड शेप में चार कैमरे और एचडी क्वालिटी के साथ डिस्प्ले मिला है। तो चलिए जानते हैं वीवो एस 1 प्रो की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Vivo S1 Pro की नई कीमत
कटौती के बाद अब ग्राहक इस फोन को 19,990 रुपये की बजाय सिर्फ 18,990 रुपये में खरीद सकेंगे। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों आईसीआईसीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा जियो भी ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 12,000 रुपये का बेनेफिट देगी।

Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.38 इंच की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा 8 जीबी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।