Moto G8 स्मार्टफोन तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
कंपनी ने Moto G8 स्मार्टफोन को किया लॉन्चकंपनी ने इस फोन में दिए तीन कैमरेइससे पहले जी4 और जी5 स्मार्टफोन को किया था पेश

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने जी सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस मोटो जी8 (Moto G8) को ब्राजील में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन में दमदार प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और तीन कैमरे दिए हैं। वहीं, कंपनी जल्द मोटो जी8 स्मार्टफोन को यूरोप, अमेरिका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाजार में उतारेगी। आपको बता दें कि कंपनी इससे पहले मोटो जी5 प्लस और मोटो जी4 जैसे फोन भारतीय बाजार में उतार चुकी हैं। तो आइए जानते हैं मोटो जी8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत R$ 1,299 (करीब 20,800 रुपये) रखी है। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को Neon ब्लू और Pearl व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
मोटोरोला ने इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मिड-रेंज वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी और चार जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।