सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 आज भारत में होगा लांच, ऐसे देखें लाइव इवेंट

सैमसंग का नया फ्लैगशिप 8 अगस्त ग्लोबली लांच होने के बाद आज यानि 22 अगस्त को भारत में लांच होगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की लांचिंग गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। इवेंट को सैमसंग की वेबसाइइट पर लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के लिए 21 अगस्त तक प्री-ऑर्डर लिए गए हैं। गैलेक्सी नोट 9 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 67,900 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 84,900 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं फोन गैलेक्सी नोट 9 को प्री-ऑर्डर करने वालों को 22,900 रुपये वाला गियर वॉच सिर्फ 4,999 रुपये में मिलेगा। सैमसंग शॉप पर 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। फोन को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और एयरटेल स्टोर जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 6.4 इंच की क्वॉड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। फोन में 6 व 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। भारत में यह फोन इनहाउस एक्सिनॉज 9810 प्रोसेसर के साथ मिलेगा जबकि अन्य बाजार में इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 128 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। साथ ही यह फोन 512 जीबी की मेमोरी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी नोट की डाउनोडिंग स्पीड 1.2Gbps है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का कैमरा
फोन के कैमरे के बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। एक लेंस का अपर्चर f/1.5 और दूसरे का f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है। रियर में मौजूद दोनों कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 10x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के साथ एआर इमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक में कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए गैलेक्सी नोट 9 को आईपी 68 रेटिंग मिली है। कैमरे के नीचे आयताकार आकार में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी नोट 9 मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी नोट की डाउनोडिंग स्पीड 1.2Gbps है।