आज लॉन्च होगा सैमसंग का सबसे महंगा फोन गैलेक्सी नोट 8, ऐसे देखें Live

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 8 set to Launch Today, Here know How to Watch live
Samsung Galaxy Note 8

    सैमसंग के जिस किलर स्मार्टफोन का इंतजार लोग पिछले एक साल से कर रहे हैं वह आज लॉन्च होने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की लॉन्चिंग न्यूयॉर्क में सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 8.30 बजे) Galaxy Unpacked 2017 नाम के इवेंट में लॉन्च होगा।

    ये भी पढ़ेंः कल सुबह इतने बजे से होगी जियो फोन की बुकिंग, जानें तरीका

    लॉन्चिंग इवेंट का लाइव प्रसारण सैमसंग की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर होगा। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 8 सैमसंग का अबतक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले Galaxy Note 8 को लेकर तमाम तरह की लीक सामने आईं हैं जिनमें नोट 8 में डुअल कैमरा सेटअप, इनफिनिटी डिस्प्ले जैसे कई दावे किए गए हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः नोकिया 6 की पहली सेल आज, साथ में मिल रहे हैं कई सारे ऑफर्स

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Note 8
    Samsung Galaxy Note 8

    सबसे पहले Samsung Galaxy Note 8 के कीमत की बात करें तो फोन की कीमत 1,000 यूरो यानी करीब 75,400 रुपये हो सकती है। जो कि सैमसंग के अबतक के किसी भी फोन से बहुत ज्यादा है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल गैलेक्सी नोट 7 लॉन्च किया था जिसकी कीमत 63,900 रुपये थी। बताया जा रहा है कि कंपनी फोन के साथ 256GB माइक्रोएसडी कार्ड, वायरलेस चार्जर, सैमसंग गियर 360 कैमरा और DeX dock को लॉन्चिंग ऑफर के तहत फ्री में दे सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो को करारा जवाब देगा Airtel, ला रहा है 2,500 रुपये में 4G फोन

    अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 मिडनाइट ब्लैक, आर्कटिक सिल्वर, ऑर्चिड ग्रे/वॉयलेट, कोरल ब्लू, डार्क ब्लू, डीप सी ब्लू, पिंक और गोल्ड कलर वेरियंट में लॉन्च होगा। फोन के डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें बेजल लेस इनफिनिटी डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 6.3 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, Exynos 8895/क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, 6GB रैम, 64GB स्टोरेज और 3300mAh की बैटरी दी जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें