कैसे, कब और कितने बजे होगी जियो फोन की बुकिंग, जानें सबकुछ

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 23 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio New Mobile phone pre booking will starts from 24 august
Jio Phone

    जियो फोन एक बार फिर से जियो सिम की तरह मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है। जियो फोन की 15 अगस्त से बीटा टेस्टिंग हो रही थी और अब कल यानी 24 अगस्त से फोन की प्री-बुकिंग आम लोगों के लिए शुरू होगी। रिलायंस का लक्ष्य एक सप्ताह में 40 से 50 लाख जियो फोन बेचने की है। तो आइए जानते हैं जियो फोन बुकिंग के बारे में विस्तार से।

    ये भी पढ़ेंः  गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं मिलेंगे ये 4 ऐप, हैं बहुत ही काम के

    ये भी पढ़ेंः  वोडाफोन अब सभी यूजर्स को दे रहा है 349 रुपये में अनलिमिटेड मजा

    jio phone
    jio phone

    सबसे पहले आपको बता दें कि देश भर के 700 शहरों में रिलायंस डिजिटल के स्टोर हैं। इसके अलााव 1,0772 जियो सेंटर्स हैं जहां से करीब 10 लाख रिटेलर्स को कवर किया जाता है। जियो फोन की बुकिंग 2 तरीके से होगी। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन यानी दुकानों से जियो फोन की बुकिंग होगी। अगली स्लाइड में जानें बुकिंग का तरीका।

    jio phone
    jio phone

    जियो फोन के ऑनलाइन बुकिंग के टाइम की अभी कोई सही जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की बुकिंग 24 अगस्त की सुबह 10 बजे से होगी। अगर आप फोन को ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो माय जियो ऐप और JIO.COM से बुकिंग कर सकते हैं। वहीं कई रिटेलर्स ने तो प्री-बुकिंग शुरू भी कर दी है। दुकानों से फोन बुक करने के लिए आपको 500 रुपये देने होंगे और डिलीवरी के समय आपसे 1,000 रुपये लिया जाएगा। इसके अलावा आप फोन की प्री-बुकिंग जियो स्टोर या रिलायंस डिजिटल स्टोर से भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें