गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं मिलेंगे ये 4 ऐप, हैं बहुत ही काम के

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
4 most useful apps not available on google play store
Mobile Apps

    अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो आप ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले-स्टोर की मदद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके काम के कई सारे ऐप्स ऐसे हैं जो प्ले स्टोर पर नहीं मिलेंगे। दरअसल गूगल सिक्योरिटी की वजह से इन ऐप को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं देता है, लेकिन आप चाहें तो इन्हें दूसरी साइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें यूट्यूब वीडियो डाउनलोडर ऐप के बारे में।

    ये भी पढ़ेंः सबसे पहले चाहिए व्हाट्सऐप के नए फीचर्स तो अभी करें यह काम

    TubeMate
    TubeMate

    TubeMate

    यह ऐप आपको गूगल प्ले-स्टोर पर नहीं मिलेगा। इस ऐप के जरिए आप यूट्यूब वीडियो को आसानी से अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म से भी वीडियो डाउनलोड किए जा सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    WiFi Kill
    WiFi Kill

    WiFi Kill

    इस ऐप की मदद से आप अपने वाई-फाई पर कंट्रोल रख सकते हैं। यानी आप अपने किसी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्टेड डिवाइस को डिस-कनेक्ट कर सकते हैं। इस ऐप में आप उन सभी यूजर्स को देख सकते हैं जो आपके वाई-फाई से कनेक्टेड हैं। इस ऐप को यहां से डाउनलोड करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें