Samsung ने भारत में लॉन्च किया खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, कम कीमत में मिलती है 6,000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 24 Mar 2023 04:40 PM IST
सार

Samsung Galaxy F14 5G में 25 वाट फास्ट चार्जिंग और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F14 5G smartphone launched in india With 50mp Camera and 6000mAh battery know price and Specifi
Samsung Galaxy F14 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग भारतीय बाजार में एक के बाद एक दमदार फोन लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी एफ सीरीज के फोन Samsung Galaxy F14 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6,000mAh बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। फोन में 25 वाट फास्ट चार्जिंग और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    सैमसंग के नए फोन को ओएमजी ब्लैक, G.O.A.T. ग्रीन और B.A.E. पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में मिलता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है। वहीं फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ रिटेल स्टोर से 30 मार्च से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.0 के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन में चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ दो साल के लिए OS अपग्रेड मिलेगा। गैलेक्सी F14 5G को 5nm वाले Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया गया है। Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है, इसके साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। Samsung Galaxy F14 5G में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें