Samsung Galaxy A71 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे 4 रियर कैमरे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 19 Feb 2020 01:37 PM IST
सार

सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया हैयूजर्स को गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन में चार कैमरे का सपोर्ट मिलेगाकंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी ए51 को भारतीय बाजार में उतारा था

विज्ञापन
Samsung Galaxy A71 launched in India with Quad Rear Cameras know Price and Specifications
Samsung Galaxy A71 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    सैमसंग ने अपनी ए सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए71 (Samsung Galaxy A71) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट दिया गया है। इससे पहले Samsung Galaxy A71 को वियतनाम में पेश किया गया था। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला वीवो वी17 प्रो, ओप्पो रेनो और वनप्लस 7 जैसे स्मार्टफोन से है।

    Samsung Galaxy A71 की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी ए71 प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। Samsung Galaxy A71 की बिक्री 24 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें