Honor 9X Pro 24 फरवरी को मार्केट में देगा दस्तक, कंपनी ने की पुष्टि
ऑनर 9 एक्स प्रो 24 फरवरी के दिन स्पेन में होगा लॉन्चयूजर्स को ऑनर 9 एक्स प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिल सकता हैकंपनी ने इससे पहले ऑनर 9 एक्स को भारत में लॉन्च किया था

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) 24 फरवरी के दिन लेटेस्ट स्मार्टफोन 9 एक्स प्रो (Honor 9X Pro) को स्पेन के बार्सिलोना में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाला किरिन 810 एसओसी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं, कंपनी ने इससे पहले ऑनर 9 एक्स स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं ऑनर 9 एक्स प्रो की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस फोन को 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ चीन में पेश किया था। कंपनी ने इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,199 (करीब 22,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,399 (करीब 24,000 रुपये) रखी थी।
इस फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में एआई तकनीक से लैस Kirin 810 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
- Samsung Galaxy A71 आज भारत में होगा लॉन्च, मिल सकता है दमदार कैमरा
- Apple Event: 31 मार्च को लॉन्च हो सकता है सबसे सस्ता iPhone, कीमत होगी 30 हजार रुपये से कम
- LG K61, LG K51S और LG K41S चार कैमरे के साथ हुए लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स
- Xiaomi ने वाटर रेसिस्टेंट ब्लूटूथ स्पीकर किया लॉन्च, मिलेगा 20 घंटे का बैटरी बैकअप