Samsung Galaxy Buds+ की भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी बड्स प्लस की भारत में कीमत का एलान किया है। इसके साथ ही ग्राहक अब इन बड्स प्लस को कंपनी की आधिकारिक साइट से प्री-बुक कर सकेंगे। हालांकि, गैलेक्सी बड्स प्लस की डिलिवरी छह मार्च से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि सैमसंग ने इन बड्स को गैलेक्सी एस 20 सीरीज के साथ लॉन्च किया था। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्लस की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...
कंपनी ने लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्लस की कीमत 11,990 रुपये रखी है। इसके अलावा ग्राहक इन बड्स को 564.41 रुपये महीना की ईएमआई के साथ खरीद सकते है। वहीं यह बड्स ग्राहकों के लिए ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि आने वाले दिनों में ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्लस की खरीदारी करने आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे।
सैमसंग ने इन बड्स प्लस में शानदार साउंड क्वालिटी के लिए तीन माइक, वूफर और टू-वे स्पीकर दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इन बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी की सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ इन बड्स में 270 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इसका क्विक चार्जिंग फीचर 3 मिनट में 60 मिनट का बैकअप देता है। साथ ही इन बड्स का केस 11 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।
यूजर्स को इस डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए Galaxy Wearable App को प्ले स्टोर और Galaxy Buds+ एप को एप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। वहीं, यह बड्स प्लस आईओएस 10 और एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करते हैं।