Samsung Galaxy A54 5G Review: क्या अपनी कीमत में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?
Samsung Galaxy A54 5G की कीमत 38,999 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। Galaxy A54 के 8GB+256 GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है। Samsung Galaxy A54 5G को ऑसम वायलेट और ऑसम ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपने नए फोन Samsung Galaxy A54 5G को भारतीय बाजार में पेश किया है। Samsung Galaxy A54 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। Samsung Galaxy A54 5G की कीमत 38,999 रुपये है।

यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। Galaxy A54 के 8GB+256 GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है। Samsung Galaxy A54 5G को ऑसम वायलेट और ऑसम ग्रेफाइट कलर में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
Samsung Galaxy A54 5G Review: डिजाइन

Samsung Galaxy A54 5G की डिजाइन गैलेक्सी एस23 सीरीज जैसी है। यदि आपने गैलेक्सी ए23 सीरीज के अल्ट्रा को छोड़कर अन्य फोन देखे हैं तो आपको डिजाइन के मामले में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आएगा। बैक पैनल ग्लास का है लेकिन यदि आप लंबे समय तक बिना बैक कवर Samsung Galaxy A54 5G को इस्तेमाल करते हैं तो बैक पैनल पर स्क्रैच नजर आने लगेंगे।

राइट में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। रियर पैनल पर एक कोने में तीन लेंस हैं जो कि एक ही सीध में हैं। साथ में फ्लैश लाइट भी मिलती है। बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 है और इसमें हेडफोन जैक नहीं है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। फोन के फ्रेम राउंड डिजाइन के साथ आते हैं, हालांकि डिस्प्ले की डिजाइन फ्लैट है। फोन को IP67 की रेटिंग मिली है। ओवरऑल Samsung Galaxy A54 5G की डिजाइन प्रीमियम और गुड लुकिंग है। अब इन तीनों फोन को देखकर आप शायद ही बता पाएंगे कि कौन सस्ता फोन है और कौन फ्लैगशिप।

Samsung Galaxy A54 5G Review: डिस्प्ले

Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का कलर शानदार है और इसका अनुभव आपको वीडियो देखने में होगा। ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स है लेकिन सीधी धूप में थोड़ी परेशानी होती ह।

सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और ब्राउजिंग के अलावा वीडियो देखने और गेम खेलने में डिस्प्ले परेशान नहीं करती है। डिस्प्ले के साथ बहुत ही कम बेजल मिलता है। सैमसंग ने मिड प्रीमियम फोन में HDR का सपोर्ट ना देकर जरूर निराश किया है, हालांकि एचडी कंटेंट के लिए WideVine L1 का सपोर्ट मिलता है।
- चलती ट्रेन में सीट खाली है या नहीं, ऐसे पता करें
- अमेजन से खरीदा iPhone और AirPods, डिलीवरी कर्मचारी ने 10 आईफोन को नकली फोन से रिप्लेस कर दिया
- iPhone 15 Pro: आईफोन में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव, नहीं मिलेंगी सॉलिड-स्टेट बटन, जानें क्या है कारण
- Mapmyindia Tracker LX3 Review: क्यों खरीदना चाहिए भारतीय कंपनी का यह व्हिकल ट्रैकर?