Samsung Galaxy A32 की भारत में लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा

Samsung Galaxy A32 की भारत में लॉन्चिंग तारीख का खुलासा हो गया है। Samsung Galaxy A32 भारत में पांच मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर Samsung Galaxy A32 की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। गैलेक्सी ए32 को ग्लोबल मार्केट रूस और ब्रिटेन में 4G और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है, हालांकि सैमसंग इंडिया ने इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी को लेकर कुछ नहीं कहा है।
Samsung Galaxy A32 4G की भारत में लॉन्चिंग और संभावित कीमत
Samsung Galaxy A32 4G को रूस में पहले लॉन्च कर दिया गया है। वहां Samsung Galaxy A32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,990 रशियन रूबल यानी करीब 19,9600 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,990 रूबल यानी करीब 21,500 रुपये है। फोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा।
Samsung Galaxy A32 4G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A32 4G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A32 4G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A32 में क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और चौता लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Samsung Galaxy A32 4G की बैटरी
बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 184 ग्राम है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर अपॉइंटमेंट तक पूरी प्रक्रिया ऐसी है
- 11 मार्च को भारत मे लॉन्च होगा Samsung Galaxy M12, मिलेगा Exynos 850 प्रोसेसर
- Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, अमेजन पर दिखा टीजर
- जल्द महंगे होने वाले हैं सभी कंपनियों के प्री-पेड प्लान, पहले करा लें ये शानदार रिचार्ज