राहत: सैमसंग का यह स्मार्टफोन हुआ 1000 रुपये सस्ता, इस फोन पर भी मिल रहा ऑफर
Samsung Galaxy A31 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 1,000 रुपये छूट के साथ 16,999 रुपये में मिलेगा, पहले इसकी कीमत 17,999 रुपये थी।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी ए सीरीज के Samsung Galaxy A31 को भारतीय बाजार में सस्ता कर दिया है। Samsung Galaxy A31 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। यह कटौती इस फोन के अपग्रेडेड वर्जन Galaxy A32 के लॉन्च होने के बाद हुई है। गैलेक्सी ए31 पर छूट के अलावा Samsung Galaxy A32 के साथ बढ़िया ऑफर भी मिल रहा है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी इस फोन की कीमत में कटौती हुई थी। Samsung Galaxy A31 को भारत में पिछले साल साल जून में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसकी कीमत 17,999 रुपये कर दी गई थी।
Samsung Galaxy A31 की नई कीमत
कंपनी के एक बयान के मुताबिक Samsung Galaxy A31 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 1,000 रुपये छूट के साथ 16,999 रुपये में मिलेगा, पहले इसकी कीमत 17,999 रुपये थी। नई कीमत के साथ फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से खरीदा जा सकेगा। अब बात Samsung Galaxy A32 की करें तो इसके साथ कंनी 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। माय गैलेक्सी एप के जरिए यूजर्स अपने पुराने फोन की एक्सेचेंज कीमत का पता लगा सकते हैं।
Samsung Galaxy A31 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई है। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले सुपर एमोलेड है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A31 का कैमरा
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy A31 की बैटरी
फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185 ग्राम है।
- रिलायंस जियो ने एयरटेल से खरीदा 1497 करोड़ का स्पेक्ट्रम, इन शहरों की सेवाएं होंगी बेहतर
- प्रत्येक चार में से एक यूजर्स एप को देते हैं माइक और कैमरे की एक्सेस: रिपोर्ट
- व्हाट्सएप में आ रहा काम का फीचर, आईफोन में ले सकेंगे एंड्रॉयड एप का चैट बैकअप
- लॉक स्क्रीन स्मार्टफोन पर भी जमकर कंटेंट देखते हैं भारतीय, नई रिपोर्ट से हुआ खुलासा