Samsung का यह नया स्मार्टफोन हुआ सस्ता, चार रियर कैमरे से है लैस
Samsung Galaxy A21s का टॉप वेरियंट हुआ है सस्ताबेस वेरियंट की कीमत में है स्थिरचार कैमरे से लैस है फोन

विस्तार
सैमसंग ने अपना एक नया स्मार्टफोन सस्ता कर दिया है। सैमसंग Galaxy A21s (रिव्यू) को अब 1,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने Samsung Galaxy A21s के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में 1,000 रुपये की कमी की है। अब इस फोन को 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,499 रुपये थी, हालांकि इस फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में कमी नहीं हुई है। दाम में कटौती के बारे में जानकारी मुंबई के महेश टेलीकॉम ने दी है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में...
सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।