Realme 6i: 24 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, मिल सकते हैं चार कैमरे
रियलमी 6आई 24 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च10,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है कीमतमिल सकता है चार कैमरे का सपोर्ट

विस्तार
टेक कंपनी रियलमी (Realme) ने अपने शानदार अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 6i की लॉन्चिंग तारीख की घोषणा कर दी है। रियलमी 6आई स्मार्टफोन भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम 12.30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने मार्च में इस स्मार्टफोन को म्यांमार में पेश किया था।
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगामी रियलमी 6आई स्मार्टफोन की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच रख सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमे माली G52 जीपीयू है।