घरेलू कंपनी Ambrane ने लॉन्च किया नया TWS 'BassTwins', 14 घंटे चलेगी बैटरी!

भारत में नंबर-1 पावरबैंक कंपनी Ambrane ने भारत में अपना नया वायरलेस ईयरबड्स Bass Twins पेश किया है जिसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया है। Bass Twins में वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। Bass Twins की कीमत 1,999 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन के साथ फ्लिपकार्ट से हो रही है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है और यह ईयरबड्स सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।
फीचर्स की बात करें तो इसमें शानदार बास और क्रिस्प एचडी साउंड का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इसमें एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। असिस्टेंट की मदद से आप कॉल को रिसीव और रिजेक्ट कर सकते हैं। एंब्रेन ने इसकी बैटरी को लेकर 14 घंटे के बैकअप का दावा किया है।
बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने स्मार्ट होम डिवाइसेज “स्मार्ट प्लग्स ASP-10 और ASP-16” की नई रेंज भारत में लॉन्च की है। एंब्रेन के इन स्मार्ट प्लग्स को आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट प्लग्स ASP-10 और ASP-16 में अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और क्लाउड सर्विस आईएफटीटीटी का दिया गया है।
घर के लुक बेहतर रखने के लिए इन स्मार्ट प्लग्स की डिजाइन को काफी कॉम्पैक्ट बनाया गया है। स्मार्ट प्लग ASP-10 का इस्तेमाल छोटे और मीडियम आकार के इलेक्ट्रिकल अप्लांसयेज के लिए हो सकेग जिनमें 16ए की रेटेड पावर के साथ एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव ओवन शामिल हैं।
इन दोनों स्मार्ट प्लग में वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में लैंप और हीटर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए तारों और हब की जरूरत नहीं है। स्मार्ट प्लग को टाइप-डी मेल, 3 पिन प्लग के साथ डिजाइन किया गया है।