Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Jul 2020 09:54 AM IST
सार

Samsung Galaxy A21s की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये6 जीबी तक मिलेगी रैमऑक्टाकोर Exynos 850 प्रोसेसर का है सपोर्ट

विज्ञापन
With -Samsung Galaxy A21S Review: Know the Specification Features Price in India
Samsung Galaxy A21S - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए21एस (Samsung Galaxy A21s) लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए21 एस को भारत में चार रियर कैमरा सेटअप और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन का लुक काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग के कई फोन की तरह ही है। इस फोन को सबसे पहले इसी साल मार्च में ब्रिटेन में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A21s को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह फोन?

    Samsung Galaxy A21s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A21s
    Samsung Galaxy A21s - फोटो : samsung

    भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,499 रुपये है। फोन की बिक्री ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में हो रही है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग का वनयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!

    फोन में चार रियर कैमरे हैं और सेल्फी के लिए पंचहोल कैमरा दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी अधिकतम स्पीड 2.0GHz है। फोन के स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A21s की डिजाइन और डिस्प्ले

    Samsung Galaxy A21s
    Samsung Galaxy A21s - फोटो : amarujala

    डिजाइन की बात करें तो सैमसंग के अधिकतर फोन की डिजाइन पिछले कुछ महीनों से एक ही जैसी रह रही है। कैमरा सेटअप से लेकर डिजाइन तक में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फोन का बैक पैनल पर ग्लास का है, हालांकि इस पर खरोंच के कोई निशान नहीं आते है, लेकिन फोन हाथ से फिसलता बहुत है। फोन की बॉडी प्लास्टिक और ग्लास की है। बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग शानदार है। फोन का लुक बढ़िया है। रियर पैनल पर दिया गया ग्लास धूप शाइन करता है। रियर पैनल पर फ्लैश लाइट के साथ चार लेंस दिए गए हैं।

    Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!

    फ्रंट कैमरा डिस्प्ले में एक लेफ्ट साइड में छोटा सा है। पंचहोल कैमरा होने के बाद भी वीडियो स्ट्रीमिंग या गेमिंग के दौरान कोई दिक्कत नहीं होती है। फोन में एक ही स्पीकर मिलेगा। हेडफोन जैक नीचे की ओर है और फोन में टाइस-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की ओर है। राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन, जबकि लेफ्ट में सिम कार्ड ट्रे को जगह मिली है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस या टच को लेकर कोई समस्या नहीं है।

    Samsung Galaxy A21s Review: अच्छी डिजाइन, बड़ी बैटरी लेकिन एक ओवर प्राइस फोन!

    फोन में बेजल आपको नहीं मिलेगा। Samsung Galaxy A21s में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जो कि एचडी प्लस है और यह एक टीएफटी डिस्प्ले है यानी सैमसंग के अधिकतर फोन की तरह इसमें आपको एमोलेड या सुपर एमोलेड डिस्प्ले नहीं मिलने वाली है। बड़ी साइज होने के कारण एक हाथ से इस्तेमाल करने में आपको थोड़ी परेशानी होगी, हालांकि यदि आप पहले से ही बड़ी डिस्प्ले वाला फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। वीडियो स्ट्रीमिंग में डिस्प्ले आपको आनंद देने वाली है। गेमर्स के लिए यह फोन डिस्प्ले के मामले में बढ़िया है। फोन का वजन 192 ग्राम है। ऐसे में इसे एक भारी फोन कहा जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें