Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 13999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Aug 2021 02:04 PM IST
सार

Samsung Galaxy A12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है। फोन की बिक्री ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में सैमसंग की वेबसाइट से हो रही है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A12 Exynos 850 SoC version launched in India with Quad Rear Cameras Price and Specifications
सैमसंग गैलेक्सी ए12 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी ए सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 को लॉन्च कर दिया है जो कि इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों फोन का नाम एक ही है। नए Samsung Galaxy A12 में Exynos प्रोसेसर है, जबकि पुराने मॉडल में मीडियाटेक का प्रोसेसर था। Samsung Galaxy A12 को कुछ दिन पहले ही रूस में लॉन्च किया गया है।

    Samsung Galaxy A12 की कीमत

    Samsung Galaxy A12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है। फोन की बिक्री ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में सैमसंग की वेबसाइट से हो रही है। बता दें कि इससे पहले इसी साल फरवरी में Samsung Galaxy A12 को भी मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ इसी कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A12 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.5 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में Exynos 850 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A12 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।

    Samsung Galaxy A12 की बैटरी

    Samsung Galaxy A12 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 205 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें