Samsung Galaxy A06: सैमसंग ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा
Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Samsung Galaxy A06 को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A06 के साथ मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। आइए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं...
Samsung Galaxy A06 के 4 जीबी रैम के सात 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। फोन को ब्लैक, गोल्ड और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6 मिलेगा।
- सुविधा: अब स्मार्टफोन से चेक कर सकेंगे बुखार, इन 28 देशों में गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर
- WhatsApp सबसे ऊपर दिखेंगे बेस्ट फ्रेंड के मैसेज, करें यह सेटिंग
- Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ 11 दिन, बाद में देने होंगे पैसे
- Scam: क्रेडिट कार्ड अनब्लॉक करवाने के लिए आया कॉल, महिला के खाते से निकले 72 लाख रुपये, आप ना करें ऐसी गलती