Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP का है कैमरा
Galaxy A06 5G के लिए सैमसंग ने ‘काम का 5G’ टैगलाइन भी इस्तेमाल किया है। Galaxy A06 5G के इस फोन का मुकाबला हाल में लॉन्च हुए रियलमी और शाओमी के नए 5जी फोन से होगा।

विस्तार
सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Galaxy A06 5G को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की गैलेक्सी सीरीज का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भी है। Galaxy A06 5G के लिए सैमसंग ने ‘काम का 5G’ टैगलाइन भी इस्तेमाल किया है। Galaxy A06 5G के इस फोन का मुकाबला हाल में लॉन्च हुए रियलमी और शाओमी के नए 5जी फोन से होगा।
आज से Galaxy A06 5G भारत के सभी रिटेल आउटलेट्स, सैमसंग के विशेष स्टोर्स और अन्य ऑफलाइन चैनलों पर विभिन्न स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 64GB स्टोरेज के साथ 4GB RAM वेरिएंट की कीमत केवल 10,499 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों काला, ग्रे और हल्का हरा में उपलब्ध है। विशेष लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक सैमसंग केयर+ पैकेज के साथ एक साल की स्क्रीन प्रोटेक्शन योजना केवल 129 रुपये में ले सकते हैं।
फोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है। Galaxy A06 5G सभी नेटवर्क को सपोर्ट करता है जिसमें 12 5G बैंड और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए कैरियर एग्रीगेशन शामिल है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी D6300 प्रोसेसर है जिसे लेकर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग का दावा किया गया है। स्मार्टफोन में RAM Plus फीचर के साथ 12GB तक RAM भी उपलब्ध है। Galaxy A06 5G Android 15 और सैमसंग के One UI 7 के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी ने चार साल तक अपडेट का वादा किया है।
- Ananta: गूगल ने भारत में शुरू किया अपना सबसे बड़ा कैम्पस, 5000 सीटों का है इंतजाम
- सावधान: विवाह के लिए इंस्टाग्राम वाले ज्योतिषी के चक्कर में फंसी युवती, लगा छह लाख का चूना
- Alert: सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, एक झटके में हो सकते हैं हैकर्स के शिकार, तुरंत करें यह काम
- Meta: अप्रैल में होगा मेटा का मेगा AI इवेंट LlamaCon, एआई एजेंट्स हो सकते हैं लॉन्च