सैमसंग Galaxy A01 Core सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर ब्लूटूथ सिग 5.0 साइट पर हुआ स्पॉटयूजर्स को मिल सकता है एक जीबी रैम का सपोर्ट6,000 से 11,000 रुपये के बीच हो सकती है कीमत

विस्तार
कोरियन स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) बजट रेंज के ग्राहकों ध्यान में रखकर एक खास डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम गैलेक्सी ए01 कोर (Samsung Galaxy A01 Core) है। इस स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया साइट पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सिग 5.0 सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं।
ब्लूटूथ सिग 5.0 सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर स्मार्टफोन SM-A013F_DS मॉडल नंबर के साथ साइट पर लिस्ट है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 720पी वाला डिस्प्ले और एक जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एमटी6739ww प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि मीडियाटेक हिलियो सीरीज की बजट रेंज की चिपसेट है। आपको बता दें कि इस चिपसेट का इस्तेमाल सबसे पहले नोकिया 1 प्लस स्मार्टफोन में हुआ था।
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन के रियर और फ्रंट में सिंगल कैमरा सेटअप दे सकती है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।