घरेलू कंपनी Ambrane ने पेश किया स्मार्ट प्लग, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ambrane unveils energy saving Smart Plugs ASP-10 and ASP-16 with Voice Assistance support at Rs 899 and Rs 1199
Ambrane Smart Plugs - फोटो : amarujala

    घरेलू मोबाइल एक्सेसरीज कंपनी एम्ब्रेन ने स्मार्ट होम डिवाइसेज “स्मार्ट प्लग्स ASP-10 और ASP-16” की नई रेंज भारत में लॉन्च की है। एम्ब्रेन के इन स्मार्ट प्लग्स को आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट प्लग्स ASP-10 और ASP-16 में अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और क्लाउड सर्विस आईएफटीटीटी का दिया गया है।

    घर के लुक बेहतर रखने के लिए इन स्मार्ट प्लग्स की डिजाइन को काफी कॉम्पैक्ट बनाया गया है। स्मार्ट प्लग ASP-10 का इस्तेमाल छोटे और मीडियम आकार के इलेक्ट्रिकल अप्लांसयेज के लिए हो सकेग जिनमें 16ए की रेटेड पावर के साथ एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव ओवन शामिल हैं।

    विज्ञापन

    इन दोनों स्मार्ट प्लग में वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में लैंप और हीटर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए तारों और हब की जरूरत नहीं है। स्मार्ट प्लग को टाइप-डी मेल, 3 पिन प्लग के साथ डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस प्लग में एम्ब्रेन स्मार्ट लाइफ एप से किसी एक उपकरण या कई इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। इस एप से कनेक्ट डिवाइसेज को दुनिया के किसी भी हिस्से से कंट्रोल किया जा सकता है। इस एप में मल्टीपल डिवाइस कंट्रोल फीचर भी है।

    ASP-10 और ASP-16 प्लग आपके फोन से लेकर टैबलेट तक में बिजली की खपत को ट्रैक करते हैं। ये प्लग आपको बता सकते हैं कि लैपटॉप और फोन को चार्ज करने में कितनी यूनिट बिजली की खपत हुई। ये प्लग वोल्टेज में अचानक बढ़ोतरी होने और ओवरचार्जिंग होने पर भी डिवाइस को सुरक्षित रखते हैं। ASP-10 प्लग की कीमत 899 रुपये और ASP-16 की कीमत 1,199 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें